{"_id":"5f51522e8ebc3e54a5447dce","slug":"government-launched-8-nutritious-products-under-pradhan-mantri-bhartiya-jan-aushadhi-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत सरकार ने लॉन्च किए 8 पौष्टिक उत्पाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत सरकार ने लॉन्च किए 8 पौष्टिक उत्पाद
Fri, 04 Sep 2020 01:59 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना (पीएमबीजेपी) के तहत प्रतिरक्षा में वृद्धि करने वाले आठ पौष्टिक-औषधीय उत्पाद (न्यूट्रास्यूटिकल्स) लॉन्च किए। ये उत्पाद देश भर में जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने एक बयान में कहा कि (कोविड-19) महामारी के मद्देनजर नए न्यूट्रास्यूटिकल्स लॉन्च किए गए है। ये उत्पाद लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये उत्पाद बाजार में उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता के बराबर हैं और उनसे 26 प्रतिशत से अधिक सस्ते हैं। गौड़ा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जन औषधि केंद्रों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से, प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले ये प्रोटीन उत्पाद स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली बड़ी आबादी तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न्यूट्रास्युटिकल्स में प्रोटीन सप्लीमेंट्स, माल्ट आधारित न्यूट्रिशन ड्रिंक्स, इम्यूनिटी बूस्टर बार जैसे उत्पाद शामिल हैं, जो लोगों के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सुधार करते हैं।