केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, अति पिछड़ों के कोटा निर्धारण के लिए सरकार गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अति पिछड़ी जातियों की बेहतरी के लिए सरकार प्रयास कर रही है। आरक्षण में अलग से कोटा निर्धारण पार्टी के एजेंडे में शामिल है। पृथ्वीराज चौहान के नाम पर संग्रहालय बनाया जाएगा।
वह रविवार को राष्ट्रीय चौहान महासंघ की ओर से यूपी के देवरिया में स्थित टाउनहाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान देश के पराक्रमी शासक थे।
उनके बाद देश में धनुर्विद्या और शब्दभेदी बाण की विद्या का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण में कोटा निर्धारण के प्रति संगठन गंभीर है। इसे अपनी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। जिलाध्यक्ष रामाज्ञा चौहान ने संगठन की ओर से पृथ्वीराज चौहान के नाम पर ट्रेन चलाने की मांग की।
सम्मेलन के औचित्य पर उठाया सवाल
केंद्रीय मंत्री ने मांग पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस दौराना विधायक जनमेजय सिंह, रामप्यारे चौहान, मोहनी देई, श्यामा चौहान, हरिनारायण चौहान, रामसिंगार चौहान, अजय सिंह, अंतर्यामी सिंह, राजू चौहान, श्यामा चौहान, नंदलाल चौहान, रामजी चौहान आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय चौहान महासभा की बैठक रविवार को सीसी रोड में हुई। इसमें भाजपा पर दलित और पिछड़ी जातियों को विरोधी बताया। इसके साथ ही सामाजिक न्याय सम्मेलन के औचित्य को गलत ठहराया।
जिलाध्यक्ष इंद्रजीत चौहान ने कहा कि भाजपा फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। इस दौरान रमाशंकर चौहान, वृद्धिचंद्र, वीरेंद्र चौहान, आरडी चौहान, कामेश्वर चौहान, रामनिवास आदि मौजूद रहे।