फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government informed in parliament that many ngos got more than 50000 crore rupees

एनजीओ फंडिंग : चार साल में विदेशों से मिला 50975 करोड़ का चंदा, सबसे ज्यादा अमेरिका से

Wed, 24 Mar 2021 09:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
government informed in parliament that many ngos got more than 50000 crore rupees
रुपये - फोटो : pixabay

केंद्र सरकार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के तहत पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को पिछले चार साल में विदेशों से करीब 50,975 करोड़ रुपये से ज्यादा का धन मिला है। इसमें सर्वाधिक 19,941 करोड़ रुपये का अनुदान अमेरिका से प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बताया कि वर्ष 2016-17 में लगभग 18,304 एनजीओ द्वारा 15,355 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए। इसके अलावा साल 2017-18 में 18,235 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा 16,940 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद साल 2018-19 में 17,590 एनजीओ द्वारा 16,490 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए और साल 2019-20 में 3,475 एनजीओ के द्वारा 2,190 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए। मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अमेरिका से सबसे अधिक विदेशी योगदान मिला ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका से गैर सरकारी संगठनों को मिले अनुदान का विश्लेषण कुछ इस तरह है। अमेरिका से साल 2016-17 में 5,869 करोड़ रुपये, साल 2017-18 में 6,199 करोड़ रुपये, साल 2018-19 में 6,907 करोड़ रुपये और साल 2019-20 में 966 करोड़ रुपये था। गौरतलब है कि देश में लगभग 22,400 गैर सरकारी संगठन हैं जो विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed