{"_id":"589107664f1c1b5979e80498","slug":"government-increasing-facility-of-antyodaya-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं से लैस होगी आम लोगों की ट्रेन, राजधानी जैसी होगी रफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुविधाओं से लैस होगी आम लोगों की ट्रेन, राजधानी जैसी होगी रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आम लोगों की ट्रेन भी कई सुविधाओं से लैस होगी। इतना ही नहीं इस ट्रेन की रफ्तार भी राजधानी जैसी होगी। दरअसल, रेलवे मंत्रालय ने आम लोगों की अनारक्षित श्रेणी वाली अंत्योदय ट्रेन को ट्रैक पर उतारने का निर्णय ले लिया है।
इस ट्रेन का एक सेट तैयार भी कर लिया गया है। उम्मीद है कि इसे अगले सप्ताह हरी झंडी दे दी जाएगी। हालांकि इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
कभी बिजली, पानी, पंखे के अभाव से जूझते और मोबाईल चार्ज करने को पूरी ट्रेन में भटकते हुए सफर करने को मजबूर यात्रियों को अब इस परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। रेल मंत्रालय ने सभी जरुरी सुविधाओं से युक्त अंत्योदय एक्सप्रेस को तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
अंत्योदय ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित है जिसमे गर्मी के दिनों के लिए पंखों से लैस किया गया है। इस ट्रेन में रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगी है। 22 कोच वाली अंत्योदय के हर डिब्बे में पानी के लिए एक्वा गार्ड लगे है।
मुफ्त में यात्रियों को पीने के लिए इससे शुद्ध पानी मिलेगा। एलएचबी कोच वाली यह ट्रेन अगर दुर्घटनाग्रस्त होती है तो इसमें यात्रियों को कम क्षति पहुंचती है। यह ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। एक कोच में 100 यात्रियों के बैठने और 200 यात्रियों के खड़े होने की जगह होगी। हर कोच में 20 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स होंगे।