फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government increased the number of sports to give jobs to players, will include 63 sports, here is the list

खुशखबरीः सरकार ने खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए बढ़ाई खेलों की संख्या, शामिल होंगे 63 खेल, देखें लिस्ट

Thu, 03 Sep 2020 04:19 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Sep 2020 04:19 PM IST
सार

डीओपीटी के मुताबिक, पिछले सात-आठ साल से 43 खेलों में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की नौकरी मिलती थी। खेल मंत्रालय पर लंबे समय से यह दबाव था कि इस सूची का विस्तार किया जाए...

विज्ञापन
Government increased the number of sports to give jobs to players, will include 63 sports, here is the list
Government Jobs Sports Quota - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने अपने मंत्रालयों और विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए खेल सूची का विस्तार कर दिया है। इस सूची में शामिल खेलों में कोई युवा अपनी प्रतिभा दिखाता है तो वह केंद्र सरकार में ग्रुप 'सी' की नौकरी लेने का मजबूत दावेदार बन सकता है। खेल मंत्रालय ने इस सूची का विस्तार कर एक प्रपोजल डीओपीटी के पास भेजा था, जिसे अब स्वीकृति दे दी गई है।

विज्ञापन


अब नई सूची में 63 खेल शामिल किए गए हैं। खेलों के जरिए नौकरी हासिल करने के जो मापदंड पहले बनाए गए थे, वही आगे भी लागू रहेंगे। हालांकि इन नियमों में समय एवं परिस्थिति के अनुसार बदलाव होता रहता है।

विज्ञापन

ये है खेलों की नई सूची

डीओपीटी के मुताबिक, पिछले सात-आठ साल से 43 खेलों में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की नौकरी मिलती थी। खेल मंत्रालय पर लंबे समय से यह दबाव था कि इस सूची का विस्तार किया जाए। अब इसमें कई ऐसे इंडोर और आउटडोर खेलों को शामिल किया गया है, जो शहरी एवं ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में ही खेले जा रहे हैं।

इनमें तीरंदाजी, शूटिंग, एथलेटिक्स, बेसबॉल, ब्रिज, कैरम, शतरंज, साइक्लिंग, साइक्लिंग पोलो, डिफ स्पोर्ट्स, सॉफ्ट बॉल, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, आइस स्कीइंग, अट्या-पट्या, रोलर स्केटिंग, इक्वेस्ट्रेन, टेनी कोइ्ट, रोविंग, रग्बी, वाशू, नौकायन और दस पिन गेंदबाजी आदि 63 खेल शामिल हैं।

विज्ञापन

पहले की तरह रहेंगी योग्ताएं

किसी खिलाड़ी ने राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो, इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व किया हो, राष्ट्रीय खेलों में अपने राज्य की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व व शारीरिक दक्षता में राष्ट्रीय अवार्ड जीता हो। उक्त खेलों में नियमानुसार स्थान हाासिल करने वाले खिलाड़ियों को ग्रुप सी और डी में नौकरी मिल सकती है।

हालांकि इन नियमों में समय समय पर बदलाव होता रहा है। मौजूदा समय में तय नियमावली के तहत ही खिलाड़ियों को सीधी भर्ती का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में संबंधित खेल संघ के सचिव की तरफ से जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए। ऐसे मामले में केवल एक ही प्रमाण पत्र जरूरी बताया गया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता है तो उसमें राष्ट्रीय स्तर पर फेडरेशन का सचिव या संबंधित खेल की राज्य एसोसिएशन के सचिव की तरफ से जारी सर्टिफिकेट होना चाहिए। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट है तो डीन स्पोर्ट्स से सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इसी तरह स्कूल स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के नियम तय किए गए हैं। शारीरिक दक्षता के लिए शिक्षा मंत्रालय के सचिव प्रमाण पत्र देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed