फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government in planning to stop illegal drone in india

बिना परमीशन ड्रोन उड़ाने वालों की खैर नहीं, सरकार बना रही नया सिस्टम

Sat, 02 Sep 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
government in planning to stop illegal drone in india

दुनियाभर में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में भारत सरकार बिना परमीशन के देश में उड़ने वाले ड्रोन को रोकने के लिए नया प्लान बना रही है। दरअसल, सरकार जल्द ही देश में उड़ने वाले ड्रोन से निपटने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम खरीदने का विचार कर रही है। 

विज्ञापन


देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब बिना अनुमति के ड्रोन उड़ते हुए देखे गए हैं। गृह मंत्रालय जर्मन कंपनी DIEHL से हाई पावर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम खरीदने का प्लान बना रही है। इस सिस्टम के जरिए अवैध ड्रोन को उड़ने से रोका जा सका।
विज्ञापन


पढ़ें: गृह मंत्रालय के नए सचिव बने राजीव गाबा, महर्षि का लेंगे स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिस्टम में एक रडार, रेडियो फ्रीक्वेंसी जैमर और डिटेक्टर लगा हुआ है। इस सिस्टम की कीमत 8-10 करोड़ रुपये है। गृह मंत्रालय, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और सीआईएसएफ के जवानों को ये सिस्टम सौंप सकता है। हाल में ही, नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय ने एक बैठक की थी, जिसमें भारतीय एयरफोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स के चीफ, डीजीसीए के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। 


सूत्रों का कहना है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस हाई पावर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम के लिए नोडल एजेंसी बनना चाहती है। हालांकि, गृह मंत्रालय ने कहा कि चूंकि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है, इसलिए यह इसके लिए नोडल एजेंसी होगी।

ज्यादातर ड्रोन या यूएवी उड़ान के दौरान पायलट के द्वारा देखे जाते हैं। जब इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसी को दी जाती थी, तो उस वक्त यह तय नहीं हो पाता है कि इनसे कैसे निपटा जाए। जिसे देखते हुए सरकार हाई पावर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम खरीदने का प्लान बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed