{"_id":"586c22b94f1c1ba709159ab2","slug":"government-has-released-1-30-million-compensation-for-84-riots-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 के दंगा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम, केंद्र ने जारी किया 1.30 करोड़ मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
84 के दंगा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम, केंद्र ने जारी किया 1.30 करोड़ मुआवजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 04 Jan 2017 03:46 AM IST
विज्ञापन
84
1984 के सिख विरोधी दंगों में जिले के पीड़ित 32 परिवारों को मुआवजे के लिए केंद्र सरकार ने 1.30 करोड़ की धनराशि जारी की है। 84 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश भर में दंगे हुए थे। पीलीभीत जिला भी इससे प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
दंगों के दौरान हुई हत्या, लूटपाट और आगजनी में कई परिवार पूरी तरह तबाह हो गए थे। इसके बाद दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की कवायद चलती रही लेकिन पीड़ित परिवारों को कुछ हासिल नहीं हुआ। देर से ही सही सरकार ने अब पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाया है।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर हुई जांच में जिले के 32 परिवार दंगा पीड़ित पाए गए थे। इन परिवारों के वर्तमान में 42 उत्तराधिकारी हैं। पीड़ितों की रिपोर्ट तैयार होने के बाद केंद्र सरकार ने इन परिवारों को हुई क्षति के हिसाब से मुआवजा देने को 1.30 करोड़ की धनराशि जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से धनराशि प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों के सभी 42 उत्तराधिकारियों के बैंक खातों में डाल दी है। यह राशि 4.19 लाख से लेकर 81 हजार रुपये तक है।