{"_id":"5b0f62ed4f1c1bf56e8b57d5","slug":"government-had-not-received-any-bids-for-air-india-yet-as-deadline-ends-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की नीलामी का आज आखिरी दिन, किसी कंपनी ने नहीं दिखाई रुचि","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया की नीलामी का आज आखिरी दिन, किसी कंपनी ने नहीं दिखाई रुचि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 May 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार का एयर इंडिया का विनिवेश करने का विचार खटाई में पड़ सकता है क्योंकि अभी तक किसी ने उसके लिए बोली नहीं लगाई है। सरकार को बुधवार शाम तक एयर इंडिया की नीलामी के लिए कोई बोली नहीं मिली थी। लोगों को गुरुवार शाम पांच बजे तक अपना रुचि पत्र (ईओएल) जमा करवाने की समयसीमा दी गई है। विमानन सचिव आरएन चौबे ने कहा कि ईओएल को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। असल डेडलाइन 14 मई थी जिसे बाद में बढ़ाकर महीने के आखिर तक कर दिया गया था।
विज्ञापन
चौबे ने कहा, 'जैसा कि आमतौर पर होता है हम आखिरी समय तक बोली लगाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। टाइमलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। एयर इंडिया की नीलामी को लेकर आगे के निर्णय वैकल्पिक तंत्र द्वारा लिया जाएगा।' वैकल्पिक तंत्र मंत्रियों का एक समूह है जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री करते हैं। केंद्र सरकार घाटे में चल रही एयरलाइंस की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती है। एयर इंडिया पर इस समय 33,392 करोड़ रुपए का कर्ज है। सरकार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस कंपनी (एसएटीएस) को बेचना चाहती है।
विज्ञापन
जून 2017 में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी (सीसीईए) से इसके विनिवेश की मंजूरी मिली थी। चौबे ने इससे पहले यह साफ कर दिया था कि सरकार तब तक एयर इंडिया को नहीं बेचेगी जब तक उसे सही कीमत नहीं मिल जाती है। उन्होंने कहा, 'यदि बोली का मूल्य अपर्याप्त होता है तो सरकार के पास यह अधिकार है कि वह एयर इंडिया को बेचे या ना बेचे।' सरकार ने पिछले साल एयरलाइंस को बेचने का निर्णय लिया था। इंडिगो अकेली ऐसी कंपनी थी जिसने औपचारिक तौर पर एयर इंडिया को खरीदने में अपनी इच्छा व्यक्त की थी।
विज्ञापन