{"_id":"58ba65da4f1c1b214e8320d9","slug":"government-gives-indications-aadhar-card-is-mandatory-for-those-students-who-are-taking-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिड डे मील के लिए आधार जरूरी, 30 जून तक की डेडलाइन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब मिड डे मील के लिए आधार जरूरी, 30 जून तक की डेडलाइन
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लोगों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार सभी कोशिशें कर रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक अब स्कूलों में चल रही मिड डे योजना को भी आधार से जोड़ा जा रहा है। मानव संसाधन मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मिड डे मील लेने वाले सभी बच्चों के पास अब आधार अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
साथ ही मिड डे मील के लिए काम करने वाले रसोइयों के पास भी आधार का होना चाहिए। हालांकि ये नया नियम जम्मू और कश्मीर, मेघालय और असम राज्य के स्कूलों पर लागू नहीं होगा। बच्चों के आधार बनाए जाने के लिए मंत्रालय ने सभी स्कूलों को 30 जून की डेडलाइन दी है।
विज्ञापन
कुछ स्कूलों में आधार से खाना मिलना लागू हो चुका है और मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जिन बच्चों के पास आधार नहीं है वो पहचान पत्र के जरिए मिड डे मिल ले सकते हैं पर बच्चों के माता-पिता को स्कूलों में शपथ पत्र देना होगा कि वो किसी अन्य स्कूल में इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। एक आकंड़ें के मुताबिक मिड-डे मील की मदद से प्राइमरी स्कूलों में करीब 9 करोड़ बच्चे खाना खा रहे हैं। अब उन्हें ये मील आधार कार्ड के जरिए ही मिलेगा।
विज्ञापन