{"_id":"5b86b79342c792466b46226c","slug":"government-gives-big-relief-to-employees-dearness-allowance-increased-by-two-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में की दो फीसदी बढ़ोतरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में की दो फीसदी बढ़ोतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को अब महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिलेगी क्योंकि सरकार ने महंगाई भत्ते में दो फीसदी इजाफा करने का फैसला किया है। यह बढ़ी हुई महंगाई भत्ते की दर बीते एक जुलाई से लागू होंगी। इसी के साथ अब इनके वेतन में महंगाई भत्ते की दर सात फीसदी से बढ़ कर नौ फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। बैठक के बाद यहां जारी आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि इस फैसले की वजह से सरकार पर हर साल 6112.20 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की बात की जाए तो इस साल के छह महीने के दौरान सरकार पर 4074.80 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। इस समय केंद्र सरकार के करीब 48.41 लाख कर्मचारी हैं जबकि 62 लाख से भी कुछ ज्यादा पेंशनर हैं।
विज्ञापन