फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government fluttering with comments of Supreme Court, The court gave this answer

बार-बार सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से भड़की सरकार, अदालत ने दिया यह जवाब

Wed, 08 Aug 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Government fluttering with comments of Supreme Court, The court gave this answer

केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि भारत एक विकासशील देश है और यहां कई तरह की समस्याएं हैं ऐसे में किसी मसले पर विचार करने केदौरान कोर्ट को सरकार के पूरे शासनतंत्र के खिलाफ किसी तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए। मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदूषण, पर्यावरण, ताजमहल, सीलिंग सहित कई अन्य मामलों को लेकर दाखिल जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सरकार केकामकाज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त टिप्पणी की है।  

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ केसमक्ष पिछले दिनों अखबारों में सरकार के खिलाफ की गई पीठ द्वारा की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह टिप्पणी करते वक्त जज को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि हो सकता है कि उन्हें समस्याओं के हर पहलू के बारे में जानकारी न हो। उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


भारत विकासशीलय या पिछड़ा देश है, जहां कई तरह की समस्याएं हैं। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जब किसी खास मसले पर जनहित याचिका दायर की जाती है तो सुप्रीम कोर्ट को नि:संदेह उस पर परीक्षण करना चाहिए और आदेश पारित करना चाहिए। लेकिन अदालत को इस बात भी गौर करना चाहिए कि कुछ आदेशों का अप्रत्यक्ष रूप से भी प्रभाव पड़ता है। इन आदेशों के कई परिणाम होते हैं क्योंकि इससे दूसरे का अधिकार प्रभावित होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल ने कहा, टूजी का लाइसेंस रद्द करने के कारण विदेशी निवेश पर असर पड़ा। उसी तरह हाईवे किनारे से शराब की दुकानों को हटाने केआदेश के कारण भारी वित्तीय नुकसान हुआ। कई लोगों की आजीविका छीन गई। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि अदालत का हर आदेश संतुलित होना चाहिए क्योंकि 1.3 अरब जनसंख्या वाले भारत में कई तरह की समस्याएं हैं। देश में गरीबी, निरक्षरता, जागरूकता का अभाव गंभीर समस्या है और सरकार को पहले उन लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है जो एक दिन में 100 रुपये तक नहीं कमा पाते। 

Government fluttering with comments of Supreme Court, The court gave this answer

अटॉर्नी जनरल ने कहा कि पीठ को हर-हमेशा सरकार की आलोचना नहीं करनी चाहिए। अदालत को दूसरे सेक्टर में हो रहे विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। यह कहना सही नहीं है कि सरकार कुछ नहीं कर रही है। हर चीज नगेटिव नहीं है। जवाब में न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर ने अटॉर्नी जनरल से कहा, %मैं आपको एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम सरकार की आलोचना नहीं करते। हम भी देश केनागरिक हैं और हमें भी देश की समस्याओं केबारे में पता है। 

हम सिर्फ लोगों का अधिकार सुनिश्चित करना चाहते हैं। हम अनुच्छेद-21 को अमल करना चाहते हैं। कई चीजों तो हमारे आदेशों की बदौलत ही होते हैं। हम सिर्फ चाहते हैं कि संसद द्वारा बनाए गए कानून का पालन हो।’ जस्टिस लोकुर ने यह भी कहा कि उपकर केजरिए सरकार ने 100000 करोड़ जमा किए हैं लेकिन इस रकम पर बैठी हुई है। जवाब में अटॉर्नी जनरल ने कहा कि आज के जमाने में यह रकम कुछ भी नहीं है। साथ ही केंद्र सरकार को यह रकम नहीं खर्च करनी है। 

रकम राज्यों को खर्च करनी है और इसकेलिए राज्यों को लेकर लगातार संवाद किया जाता है। इस पर पीठ ने कहा कि फिर भी यह रकम उतनी जरूर है कि शेल्टर होम की स्थिति ठीक हो सकती है, विधवाओं का पुनर्वास हो सकता है और जेलों को बेहतर बनाया जा सकता है। वास्तव में अटॉर्नी जनरल जेलों में कैदियों की भरमार और उनकी दयनीय स्थिति से संबंधित एक मामले में पेश हुए थे। 

सुप्रीम कोर्ट ने जेल-सुधार को लेकर एक सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। कमेटी की सहायता केलिए दो सरकारी अधिकारी भी होंगे। कमेटी समय-समय पर अदालत को रिपोर्ट सौपेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed