फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government does not look at crime through the prism of caste or religion says union minister kishan reddy

सरकार अपराध को जाति, धर्म के चश्मे से नहीं देखती : रेड्डी

Wed, 14 Oct 2020 03:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
Government does not look at crime through the prism of caste or religion says union minister kishan reddy
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मोदी सरकार अपराध और आतंक के मामले में शून्य सहिष्णुता में भरोसा करती है। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य अपराध मुक्त भारत बनाना है।

विज्ञापन


21वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट ब्यूरो निदेशक सम्मेलन और ई-साइबर लैब का उद्घाटन करते हुए रेड्डी ने कहा, हमारी सरकार किसी भी अपराध को जाति, धर्म और क्षेत्र के नजरिये से नहीं देखती है। कोई भी अपराध मानवता और शांति के खिलाफ है।
विज्ञापन



रेड्डी ने कहा कि सरकार महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध को कभी स्वीकार नहीं करेगी और सभी पीड़ितों को निर्णायक और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, लेकिन अपराध पर रोक लगाने और उसकी निगरानी के लिए उसकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed