फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government data shows 86 percent Muslim women go on Hajj without male companion

बिना पुरुष साथी के हज जाने के मामले में केरल की महिलाएं अव्वल, दूसरे नंबर पर यूपी

Sat, 20 Apr 2019 07:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 20 Apr 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
government data shows 86 percent Muslim women go on Hajj without male companion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

सरकार के हालिया जारी किए डाटा के अनुसार 86 प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं भारत से हज यात्रा पर बिना पुरुष साथी (मेहरम) के सऊदी अरब गई थीं। इस साल सूची में नंबर एक पर केरल का स्थान है। 2,340 मुस्लिम महिलाओं में से 2,011 महिलाएं दक्षिणी राज्य से थी। हज यात्रा बकरीद से पहले होती है। मेहरम के तौर पर पिता, शौहर, बेटा, पिता कोई भी महिला के साथ जा सकता है।

विज्ञापन


मुस्लिम सऊदी में स्थित अपने पवित्र तीर्थस्थल मक्का मदीना के दर्शन के लिए हज यात्रा पर जाते हैं। केरल से पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने हज के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किया है। राज्य से 11,000 से ज्यादा हज यात्रियों ने आवेदन किया है। जिसमें 6,959 महिलाएं बिना मेहरम के हैं। वहीं पुरुषों की संख्या 4,513 है।
विज्ञापन




पिछले साल सरकारी नियमों में हुए बदलाव के कारण 45 साल से ऊपर की उम्र वाली महिलाएं चार के समूह में बिना पुरुष साथी के हज यात्रा पर जा सकती हैं। केरल हज समिति के अधिकारी ने महिलाओं के अकेले यात्रा करने को लेकर कई कारण बताए। जिसमें साक्षरता और लिंग समानता शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को पुरुष साथी के बिना यात्रा करने में सक्षम बनाने का निर्णय 2018-22 की हज नीति का हिस्सा है। आंकड़ों को देखें तो केरल की 2,011, उत्तर प्रदेश की 99, पश्चिम बंगाल की 39, तमिलनाडु की 37, महाराष्ट्र की 31, मध्यप्रदेश की 27, राजस्थान की 26 और कर्नाटक की 23 महिलाएं बिना मेहरम के हज यात्रा पर गई थीं। 


वहीं दिल्ली की 12, बिहार की 9, असम की 8, झारखंड की 5, उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 4 और पुड्डुचेरी की 4 महिलाएं पुरुष साथी के बिना हज पर गई थीं। इस साल हज पर गई सबसे वृद्ध महिला की उम्र 87 साल थी। 80 और 82 साल की महिलाएं भी इस साल हज पर जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed