{"_id":"582b22fd4f1c1b57368fec85","slug":"government-cuts-petrol-and-diesel-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से परेशान जनता को राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी से परेशान जनता को राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
500 रुपये से कम नहीं मिल रहा पैट्रोल।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी करके फौरी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल के दाम में 1.46 रुपये और डीजल के दाम में 1.53 रुपये की कमी की गई है। नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Petrol price cut by Rs 1.46 a litre, diesel by Rs 1.53 per litre with effect from midnight today
— ANI (@ANI_news) November 15, 2016
Trending Videos
दो महीने बाद पहली बार हुई है कमी
Bharat Petroleum Corporation Limited
सितंबर से लेकर अब तक सरकार ने लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त्तरी की थी। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 66.16 रुपये होगी। डीजल के दाम में भी 1.53 रुपये की कमी लगातार तीन बढ़ोत्तरी के बाद हुई है। दिल्ली में अब डीजल 54.88 रुपये कीमत पर मिलेगा।
पिछली बार सरकार ने पेट्रोल के दाम में 89 पैसे और डीजल के दाम में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। पिछली बढ़ोत्तरियों के कारण पेट्रोल की कीमत में दो महीने में 7.53 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं डीजल के दाम में 3.90 रुपये का इजाफा हुआ था।
पिछली बार सरकार ने पेट्रोल के दाम में 89 पैसे और डीजल के दाम में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। पिछली बढ़ोत्तरियों के कारण पेट्रोल की कीमत में दो महीने में 7.53 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं डीजल के दाम में 3.90 रुपये का इजाफा हुआ था।