{"_id":"5b82970b42c79246633fdc7a","slug":"government-created-distance-from-subramanian-swamy-statement-on-the-maldives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव पर सुब्रमण्यम स्वामी के बयान से सरकार ने बनाई दूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालदीव पर सुब्रमण्यम स्वामी के बयान से सरकार ने बनाई दूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने रविवार को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के इस बयान से दूरी बना ली कि अगर मालदीव में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली होती है तो भारत को उस देश पर हमला कर देना चाहिए। कोलंबो में मालदीव के निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से मुलाकात के दो दिन बाद स्वामी ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘अगर मालदीव में चुनाव में धांधली होती है तो भारत को उस पर हमला कर देना चाहिए।’
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सदस्य स्वामी के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘डॉ स्वामी ने अपने ट्वीट में जो राय रखी है, वह निजी है। यह भारत सरकार के विचारों को नहीं झलकाती।’ स्वामी ने मंगलवार को कोलंबो में नशीद से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
इस दौरान मालदीव के नेता ने भारतीय सांसद को उस देश के राजनीतिक हालात के बारे में बताया और यह आशंका भी व्यक्त की कि मौजूदा राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन 23 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में गड़बड़ी करा सकते हैं।
विज्ञापन