फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government convenes all-party meeting tomorrow following Operation Sindoor, News in Hindi

Operation Sindoor: केंद्र सरकार ने कल बुलाई सर्वदलीय बैठक, सेना की कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन

Wed, 07 May 2025 05:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 07 May 2025 05:00 PM IST
सार

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का प्रतिशोध भारतीय सेना 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए लिया है। वहीं इसके बाद अब केंद्र सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें सेना की कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर मंथन और विचार रखे जाएंगे।

विज्ञापन
Government convenes all-party meeting tomorrow following Operation Sindoor, News in Hindi
सर्वदलीय बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के रक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सटीक हमले किए हैं। इन हमलों का मकसद पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेना था। इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों को जानकारी देने के लिए गुरुवार, 8 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन के पुस्तकालय भवन में होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सरकार ने 8 मई, 2025 को सुबह 11 बजे संसद पुस्तकालय भवन के कमेटी रूम G-074 में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई है।'
विज्ञापन


कांग्रेस ने कार्यसमिति की आपात बैठक
वहीं इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। जिसे लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह बैठक मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए सेना की बहादुरी को सलाम किया और कहा हम आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: 'सेना की जाबांजी को सलाम, हम सरकार के साथ खड़े हैं', ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का पहला बयान

पहले भी विपक्ष ने दिया था समर्थन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने पहले भी सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उस समय सभी विपक्षी दलों ने सरकार के कदमों को पूरा समर्थन दिया था और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

विदेश सचिव ने बताया हमला बेहद बर्बर था
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बेहद क्रूर था। इसमें ज्यादातर पीड़ितों को नजदीक से सिर में गोली मारी गई थी और उनके परिवारों के सामने हत्या की गई। उन्होंने कहा, 'इस हमले का मकसद कश्मीर में लौट रही सामान्य स्थिति को खराब करना था।'

और हमलों की आशंका, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी
विदेश सचिव ने बताया कि भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास पक्की जानकारी थी कि भारत पर और हमले किए जा सकते हैं। इसी वजह से भारत ने आत्मरक्षा के तहत यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा, हमारे हमले सीमित, संतुलित और जिम्मेदार थे। हमारा लक्ष्य केवल आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना था'।


यह भी पढ़ें - Operation Sindoor Briefing: पाकिस्तान के 100 किमी अंदर तक सिंदूर का प्रहार, 25 मिनट में नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त

विंग कमांडर ने दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक तबाह किया गया। उन्होंने कहा, 'हमने ऐसे स्थानों का चयन किया ताकि किसी भी आम नागरिक या उनके ढांचे को नुकसान न पहुंचे।'

वीडियो दिखाए गए हमले के प्रमाण
इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कुछ वीडियो भी दिखाए जिसमें आतंकी शिविरों को नष्ट करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसे लेकर सरकार ने पहले ही चेतावनी दी थी कि हमले के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed