{"_id":"5c95fba5bdec22140127794d","slug":"government-appoints-vice-admiral-karambir-singh-as-next-chief-of-naval-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के अगले नौसेनाध्यक्ष होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, सुनील लांबा का लेंगे स्थान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश के अगले नौसेनाध्यक्ष होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, सुनील लांबा का लेंगे स्थान
Sat, 23 Mar 2019 02:55 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Indian Navy
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को सरकार ने अगला नौसेनाध्यक्ष चुना है। वह मौजूदा नौसेनाध्यक्ष वाइस एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लेंगे। लांबा का कार्यकाल 31 मई 2019 को समाप्त हो जाएगा। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए दी। नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। 1982 तक उनकी नियुक्ति एक हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर थी। उन्होंने ब्रिटेन के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसिज स्टाफ कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर से भी पढ़ाई की है। यह इन दोनों जगहों पर निदेशक के पद पर भी रहे हैं।
विज्ञापन
अति विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करमबीर सिंह को 31 मई 2016 को वाइस एडमिरल का कार्यभार सौंपा गया था। उन्हें पायलट के तौर पर चेतक और कामोव हेलिकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है। अपने 36 साल के करियर में उन्होंने भारतीय तट रक्षक बल के जहाज को कमांड किया है। इसके साथ ही वह नेवल मिसाइल कोरवेट और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर के कमांडर भी रहे हैं।
विज्ञापन
Ministry of Defence issues correction, "Government appoints Vice Admiral Karambir Singh as the next Chief of Naval Staff. Chief of Naval Staff Admiral Sunil Lanba will vacate the office on 31 May 2019." pic.twitter.com/eEYPtQfNGZ
— ANI (@ANI) March 23, 2019