{"_id":"5de3000c8ebc3e54b4104a4a","slug":"gotabaya-rajapaksa-meets-retired-military-officers-including-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके सिंह समेत सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से मिले गोतबाया राजपक्षे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीके सिंह समेत सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से मिले गोतबाया राजपक्षे
Sun, 01 Dec 2019 05:19 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Dec 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से मिलते हुए
- फोटो : Twitter
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के अंतिम दिन शनिवार को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और सेना के कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियाें से मुलाकात की। राष्ट्रपति बनने के बाद यह गोतबाया का पहला विदेश दौरा है। इस दौरान उन्होंने कहा, भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
गोतबाया राजपक्षे ने ट्वीट किया, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और अन्य सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात बेहद शानदार रही। डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेजे के दिनों के पुराने साथियों से मिलकर बीते दिन याद आए। यह पल यादगार रहा।
विज्ञापन
It was a pleasure to meet up with General V K Singh, Minister of State for Road Transport and Highways and several retired officers of the Indian Army with whom I trained at the Defense Services Staff College in India and reminisced of our days together. pic.twitter.com/4vsY5EbYVn
— Gotabaya Rajapaksa (@GotabayaR) November 30, 2019
विज्ञापन
इससे पहले राजपक्षे ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत के बाद कहा भारत के साथ रिश्तों को ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा भारत और श्रीलंका सुरक्षा, जनता के कल्याण आदि मुद्दों पर एक साथ काम कर सकते हैं।