फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gorkha Janamukti Morcha preparing for underground armed movement with Maoists' help: WB Police

अलग गोरखालैंड राज्य के लिए माओवादियों से ट्रेनिंग ले रहा GJM, शुरू करेगा गुरिल्ला वॉर!

Sun, 23 Jul 2017 03:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Gorkha Janamukti Morcha preparing for underground armed movement with Maoists' help: WB Police
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
गोरखालैंड की मांग को लेकर रक्तपात की संभावनाएं बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि अलग गोरखालैंड राज्य के लिए गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा सशस्त्र संघर्ष के रास्ते पर बढ़ रही है और वो इस काम में माओवादियों की मदद ले रही है। इस रिपोर्ट के बाद एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने दावा किया है कि गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा(जीजेएम) ने पड़ोसी देशों से 25-30 माओवादियों को अपने साथ जोड़ा है, ताकि वो पार्टी के काडर और सशस्त्र संघर्ष के रास्ते पर आने वाले युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग के साथ ही गुरिल्ला वॉर की ट्रेनिंग भी दे सकें। अधिकारियों ने दावा किया है कि जीजेएम के निशाने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ही पश्चिम बंगाल के अधिकारी हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा सशस्त्र संघर्ष के लिए तेजी से आधुनिक हथियार जमा कर रहा है, जिससे वो सरकार को चुनौती दे सकें।
विज्ञापन


1 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा आंदोलन की आग
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के एडीजी(लॉ एंड ऑर्डर) अनुज शर्मा ने कहा कि हमारे पास सुरक्षा एजेंसियों से सूचनाएं मिली हैं कि जीजेएम ने पड़ोसी देशों से माओवादियों को बुलाया है। ताकि वो अपने 'लड़कों' को जंग के लिए तैयार कर सके।

जीजेएम ने खारिज किए आरोप

Gorkha Janamukti Morcha preparing for underground armed movement with Maoists' help: WB Police
GJM
जीजेएम ने एडीजी के दावे को खारिज कर दिया है। जीजेएम के महासचिव रोशन गिरि ने कहा कि एडीजी के आरोप बिल्कुल गलत हैं। वो ऐसे बयान देकर लोकतांत्रिक मूवमेंट को पटरी से उतारना चाहते हैं। 

गोरखालैंड की असली लड़ाई तो अब शुरू होगी : जीजेएम

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि माओवादी हथियारों की ट्रेनिंग देने के लिए जीजेएम के लोगों के बीच पहुंच चुके हैं। जीजेएम सालों से सशस्त्र संघर्ष की तैयारी में लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि जीजेएम खुलकर नहीं, पर गुरिल्ला वॉर के माध्यम से सशस्त्र संघर्ष कर सकता है। उसके पास काफी मात्रा में हथियार जमा हो चुके हैं।

गौरतलब है कि गोरखालैंड की मांग को लेकर 38 दिनों से बंद चल रहा है। इस दौरान कई बार सुरक्षाबलों पर हिंसक हमले हुए हैं, तो सुरक्षा अधिकारियों ने जीजेएम नेताओं से हथियारों की बरामदगी भी की है।

जीजेएम चीफ ने कहा था-लड़ाई तो अब शुरू होगी

Gorkha Janamukti Morcha preparing for underground armed movement with Maoists' help: WB Police
GJM
​कुछ समय पहले ही पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर जारी आंदोलन की कमान संभालने वाले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के अध्यक्ष विमल गुरुंग ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। 

गुरुंग ने कहा था कि आंदोलन अब और उग्र होगा। यह गोरखा लोगों की आजादी के लिए निर्णायक लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि वे अपना खून बहाने के लिए तैयार हैं और गोरखालैंड हासिल नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। गोरखा नेता ने कहा कि अब तक होने वाले आंदोलन महज एक ट्रेलर था। अलग राज्य की असली लड़ाई अब शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed