फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gorakhpur railway station latched with airport facilities in 498 crores PM modi lay foundation stone tomorrow

PM Modi: 498 करोड़ में हवाई अड्डे की सुविधाओं से लैच होगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन, पीएम कल करेंगे शिलान्यास

Thu, 06 Jul 2023 06:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2023 06:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को गोरखपुर में आयोजित समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर 3.40 बजे ट्रेन रवाना होकर लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रविवार से ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी।

विज्ञापन
Gorakhpur railway station latched with airport facilities in 498 crores PM modi lay foundation stone tomorrow
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। 498 करोड़ की लागत से बनने वाले इस रेलवे स्टेशन में विश्वस्तरीय कई सुविधाएं होंगी। स्टेशन पर शहर की कलाकृतियों की झलक दिखाई देगी। यहां से गोरखनाथ मंदिर दिखेगा। हवाईअड्डे की तरह प्री-पेड टैक्सी की व्यवस्था कराने के साथ ही ई-रिक्शा का पंजीकरण कराकर व्यवस्था कराई जाएगी।

विज्ञापन

इन्हें होगा फायदा
स्टेशन के पुनर्विकास से आसपास के जिलों के साथ-साथ नेपाल के यात्रियों को भी फायदा होगा। यहां से रोजाना करीब 93,000 यात्रियों का आना-जाना होता है। स्टेशन का विकास अगले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उस समय तक गोरखपुर जंक्शन पर रोजाना करीब 1,68,000 यात्रियों के आवागमन का अनुमान है।

विज्ञापन

वंदे भारत को कल हरी झंडी दिखाएंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को गोरखपुर में आयोजित समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर 3.40 बजे ट्रेन रवाना होकर लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रविवार से ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी। यह हफ्ते में छह दिन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा स्टेशन
जानकारी के मुताबिक, प्लेटफार्म के ऊपर रूफ प्लाजा बनेगा। नीचे से ट्रेनों का आवागमन होगा और ऊपर शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। इससे सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ा जाएगा और हर जगह एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार स्टेशन के उत्तरी गेट से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर नौ, आठ और सात पर पहुंच जाएंगे। प्लेटफॉर्मों तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए उत्तरी गेट से प्लेटफॉर्म नंबर नौ के ऊपर बनने वाले रूफ प्लाजा तक फ्लाईओवर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed