{"_id":"5ba6b46b867a557e84649ac8","slug":"gorakhpur-doctor-kafeel-arrested-from-bahraich-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के डॉक्टर कफील बहराइच के अस्पताल से गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोरखपुर के डॉक्टर कफील बहराइच के अस्पताल से गिरफ्तार
भाषा, बहराइच
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
kafeel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज से बर्खास्त डाक्टर कफील को पुलिस ने शनिवार को बहराइच जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह ने बताया कि शनिवार को जनपद बहराइच के जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अस्पताल के वार्ड में घुसकर मरीजों की चिकित्सा में अव्यवस्था फैला रहा है एवं डॉक्टरों से नोंकझोंक कर रहा है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रेम प्रकाश पांडे द्वारा मौके पर पहुंचकर चिकित्सा में व्यवधान डालने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि नाम पता पूछने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम डॉ. कफील बताया जो गोरखपुर मेडिकल कालेज की सेवा से बर्खास्त हो चुके है।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कफील अस्पताल में पत्रकारों को बुलाकर प्रेस वार्ता करना चाह रहे थे जिस पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मना किया था लेकिन वह नही माने तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ये वही डाक्टर कफील हैं जिन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में गत वर्ष आक्सीजन की कमी से हुयी बच्चों की मौत के मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया था। शासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि बाद में अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।