फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gorakhpur: Chief Minister Yogi Adityanath slams rahul gandhi during by-election Gorakhpur

उपचुनाव: CM योगी ने डाला वोट, कहा- गोरखपुर, फूलपुर ही नहीं 2019 भी जीतेंगे

Sun, 11 Mar 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 11 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Chief Minister Yogi Adityanath slams rahul gandhi during by-election Gorakhpur
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

गोरखपुर उपचुनाव में मतदान करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि विकास और बेहतर सरकार के लिए बीजेपी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विकास फार्मूले के आधार पर उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। 

विज्ञापन

 


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता उनकी अपील को कचरे के ढेर में फेंक देगी। उन्होंने कहा कि वह (राहुल गांधी) जहां भी जाते हैं कांग्रेस पार्टी का नाश होता है। क्योंकि वह नकारात्मक विचार के साथ जाते हैं। गौर हो कि राहुल गांधी ने कहा था कि अगर मैं प्रधानमंत्री होता और नोटबंदी की सिफारिश मेरे पास आती तो मैं ऐसी फाइल को कचरे के ढेर में फेंक देता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर 32 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगा। दोनों जिलों में 4296 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जहां कुल 39,13,181 मतदाता वोट अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतों की गिनती 14 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वोटिंग के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अद्धैसनिक बलों और पीएसी की 65 कंपनियां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed