{"_id":"5aa90dc74f1c1ba8768b567d","slug":"gorakhpur-and-phulpur-by-election-result-2018-sp-member-ram-govind-choudhury-met-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 साल बाद सपा-बसपा साथ, जीत के बाद गोविंद चौधरी और मायावती की कुछ यूं हुई मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
23 साल बाद सपा-बसपा साथ, जीत के बाद गोविंद चौधरी और मायावती की कुछ यूं हुई मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Mar 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उपचुनाव नतीजों का फाइनल रिजल्ट आ गया है। जहां समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर भारी बहुमत से विजय प्राप्त की है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती से प्रदेश में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने मुलाकात की है। दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे से गर्मजोशी से मुलाकात की। इस मुलाकात का मतलब 2019 में होने वाले आम चुनाव के गठबंधन से भी लगाया जा रहा है। सपा-बसपा समर्थकों में भी खुशी की लहर है।
सपा-बसपा के समर्थक सड़कों पर आ गए। ऐसा 23 साल बाद देखने को मिला है जब सपा-बसपा समर्थक एक साथ खुशी मना रहे हैं। बता दें कि इन उप चुनावों में बसपा ने सपा को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में वोटरों में उत्साह कम नजर आया था। फूलपुर में 37.39 प्रतिशत तो गोरखपुर में 43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बीते तीन दशक में यह सबसे कम मतदान है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर में सबसे कम 38.17 और गोरखपुर में 44.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं की उदासी ने नतीजों को लेकर भाजपा, सपा, कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है।
निर्वाचन आयोग ने फूलपुर और गोरखपुर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए स्विप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू सहित अन्य अधिकारियों ने भी दोनों जिलों का दौरा कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात की थी। इसके बावजूद वोट प्रतिशत कम ही रहा।
विज्ञापन
Leader of the opposition and Samajwadi Party member Ram Govind Choudhury met Bahujan Samaj Party Chief Mayawati in #Lucknow pic.twitter.com/6t0zPy53B9
— ANI UP (@ANINewsUP) March 14, 2018