फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gopal Rai talked about occupying PM's residence, BJP retaliated; called it anti-national thinking

Delhi: आप नेता गोपाल राय ने PM आवास पर कब्जा करने की कही बात, भाजपा ने किया पलटवार; बताया राष्ट्रद्रोही सोच

Mon, 30 Jun 2025 08:53 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा कि यदि दिल्ली की झुग्गियां तोड़ी गईं तो लोग पीएम आवास पर कब्जा कर लेंगे। इतना ही नहीं राय ने भाजपा पर गरीबों से वादा तोड़ने और अमीरों के पक्ष में काम करने का आरोप भी लगाया। भाजपा ने राय के इस बयान पर पलटवार किया। साथ ही इसे अराजक और राष्ट्रविरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन
Gopal Rai talked about occupying PM's residence, BJP retaliated; called it anti-national thinking
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : X: @AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि यदि दिल्ली की झुग्गियां तोड़ी जाती हैं तो लोग प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लेंगे। वे जंतर-मंतर पर दिल्ली में झुग्गियों को तोड़ने के मामले में आयोजित एक प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा ने इसे अराजक और राष्ट्रद्रोही सोच का प्रमाण बताया है और कहा है कि इस तरह की आक्रामक और उग्र बयानबाजी से किसी भी नेता को बाज आना चाहिए।   
विज्ञापन


गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों में झुग्गी वालों को आवास देने की बात कही थी, लेकिन आज उनके आवास तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की असलियत सामने आ गई है और यह साफ हो गया है कि वह गरीब जनता के साथ नहीं, बल्कि कुछ अमीर लोगों के साथ खड़ी है। राय ने दिल्ली सरकार पर गरीबों का अधिकार छीनने का आरोप लगाया।     
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कहीं आप भी स्प्लेंडर के मालिक तो नहीं!: पुलिस ने पकड़ा ऐसा गिरोह, जो चुराता सिर्फ यही बाइक; सरगना ने बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया हमला
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि एक लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के द्वारा इस तरह की अपील किया जाना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गोपाल राय ने भीड़ को जिस तरह प्रधानमंत्री आवास में घुसने और उस पर हमला करने की बात कही है, यह आपत्तिजनक है और आम आदमी पार्टी नेताओं की राष्ट्रद्रोही सोच को दिखाता है।

ये भी पढ़ें:- Telangana: 'पार्टी में दम घुट रहा था, अब और अन्याय नहीं सहूंगा', टी राजा ने बताया क्यों भाजपा से दिया इस्तीफा?

प्रवीण शंकर ने आप कार्यकर्ताओं पर साधा निशाना

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दस बजे जनसभा बुलाई थी जिसमें दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों से कोई आदमी नहीं पहुंचा। आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता दो बजे के करीब पहुंचे जिसके बाद केजरीवाल और गोपाल राय ने अपनी झुंझलाहट निकालते हुए आपत्तिजनक बयानबाजी कर डाली। भाजपा नेता ने दावा किया कि केजरीवाल की इन हरकतों के बाद भी जनता उनका साथ नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता से किया गया अपना हर वादा निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed