{"_id":"604be56b280b7235f571b1d1","slug":"google-will-help-to-find-corona-vaccine-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : क्या आप टीका लगवाना चाहते हैं? गूगल करेगा मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस : क्या आप टीका लगवाना चाहते हैं? गूगल करेगा मदद
Sat, 13 Mar 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कोरोना टीका लगाना चाहते हैं और आपको अपने पास के केंद्र की जानकारी चाहिए तो गूगल अपने सर्च मैप और गूगल असिस्टेंट के जरिए आपको लोकेशन बताएगा। गूगल की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि लोगों की मदद के लिए वह जल्द ही यह सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन
गूगल ने ब्लॉगस्पॉट में कहा कि उनकी टीम कोरोना टीका से संबंधित लोगों के सवाल का तत्काल और सटीक जवाब देने के लिए काम कर रही है। गूगल ने कहा कि वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ गलत सूचनाओं को पकड़ने और सही सूचना लोगों तक पहुंचाने के लिए साथ काम कर चुकी है।
विज्ञापन
पहले चरण के टीकाकरण के बाद ही गूगल ने गूगल सर्च में नॉलेज पैनल की शुरुआत की जिसमें कोविड से संबंधित सवालों के जवाब थे। इसकी शुरुआत लोगों को सही सूचना देकर मदद करने के इरादे से की गई थी। इसके तहत दो वैक्सीन के बारे में पूरी जानकारी, उसके प्रभाव, सुरक्षा, वितरण, कुप्रभाव के बारे में अंग्रेजी, हिंदी सहित 8 भाषाओं में उपलब्ध है।
विज्ञापन