फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google made doodle on the birth anniversary of Ustad Bismillah Khan

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की 102वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल

Wed, 21 Mar 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Google made doodle on the birth anniversary of Ustad Bismillah Khan
Ustad Bismillah Khan

गूगल ने डूडल बनाकर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को उनके 102वें जन्मदिन के मौके पर श्रद्धांजलि दी है। चेन्नई के कलाकार विजय कृष ने इस डूडल को बनाया है। आपको बता दें कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने शहनाई वादन को दुनिया में एक नया मुकाम दिया। 

विज्ञापन


गूगल के डूडल में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान सफेद रंग के कपड़ों में शहनाई बजाते दिख रहे हैं। जिसमें धुन निकलती हुई दिख रही है। उस्ताद का जन्म  21 मार्च 1916 को बिहार के दुमराव में हुआ था। कम उम्र में ही उन्होंने ठुमरी, छैती, कजरी और स्वानी जैसी कई विधाओं को सीख लिया था।
विज्ञापन


उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने ख्याल म्यूजिक की पढ़ाई की थी और कई राग में महारत हासिल की थी। जब उस्ताद का जन्म हुआ तो उनके दादा ने खुदा का नाम लेते हुए 'बिस्मिल्लाह' कहा था जिसके बाद उनका नाम उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को दुनिया भर में कई सम्मान मिले। 1968 में उन्हें पद्म भूषण, 1980 में पद्म विभूषण और 1961 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 2001 में वह देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न पाने वाले तीसरे क्लासिकल संगीतज्ञ बने। उन्होंने एडिनबर्ग म्यूजिक फेस्टिवल में भी शहनाई वादन किया था, यहीं से उन्हें दुनिया में ख्याति मिली। 21 अगस्त 2006 में वाराणसी में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed