फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google Doodle celebrates Anglo-Indian traveller, entrepreneur Sake Dean Mahomed

Google Doodle: यूरोप में शैम्पू की शुरुआत करने वाले एंग्लो-इंडियन शेक दीन मोहम्मद

Tue, 15 Jan 2019 03:53 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 15 Jan 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
Google Doodle celebrates Anglo-Indian traveller, entrepreneur Sake Dean Mahomed

गूगल ने अपने डूडल के तौर पर एंग्लो-इंडियन शेक दीन मोहम्मद को उनके सांस्कृतिक संबंध के लिए याद किया है। शेक दीन मोहम्मद एक एंग्लो-इंडियन यात्री, सर्जन और उद्यमी थे जो पश्चिमी दुनिया के सबसे उल्लेखनीय गैर-यूरोपीय प्रवासियों में से एक रहे। उन्होंने यूरोप में भारतीय व्यंजनों और शैम्पू की शुरुआत की। इन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच सांस्कृतिक संबंध बनाकर खुद का नाम बनाया। शेक ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल रेजिमेंट में एक सैनिक रहे, वे पहली बार आयरलैंड में 1784 में कप्तान की सेवा में आए थे, जिसके साथ उन्होंने कई वर्षों तक काम किया। वह पहले भारतीय लेखक थे जिन्होंने अंग्रेजी में एक पुस्तक प्रकाशित की और इंग्लैंड में एक भारतीय रेस्तरां खोला। 

विज्ञापन




1810 में, उन्होंने 34 जॉर्ज स्ट्रीट, लंदन में हिंदोस्तान कॉफ़ी हाउस की स्थापना की, जो एक एशियाई द्वारा संचालित ब्रिटेन का पहला भारतीय रेस्तरां था। हालांकि, उनका ये व्यवसाय दो साल के भीतर विफल हो गया। बहरहाल, मोहम्मद को 1812 में अपने शानदार रेस्तरां को बंद करने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मोहम्मद अपने परिवार समेत ब्राइटन शहर में बस गए और समुद्र तट पर उन्होंने मोहम्मद बाथ नाम का एक स्पा खोला जिसमें शानदार हर्बल स्टीम बाथ की शुरुआत की गई थी। उनकी खासियत स्टीम बाथ और भारतीय चिकित्सीय मालिश रही। यह एक ऐसा उपचार था जिसे उन्होंने "शैम्पू" नाम दिया था, जो कि हिंदी शब्द चंपी से प्रेरित है जिसका अर्थ है "सिर की मालिश"। मोहम्मद की मृत्यु 1851 में 32 ग्रैंड परेड, ब्राइटन में हुई। उन्हें सेंट निकोलस चर्च, ब्राइटन के ही एक कब्रिस्तान में दफनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed