{"_id":"63a643304c9d8f0c0540635c","slug":"google-challenge-cci-fine-of-1337-crores-in-nclat","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCLT: गूगल ने CCI के 1337 करोड़ के जुर्माने को एनसीएलएटी में दी चुनौती, कहा- भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCLT: गूगल ने CCI के 1337 करोड़ के जुर्माने को एनसीएलएटी में दी चुनौती, कहा- भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए झटका
Sat, 24 Dec 2022 05:39 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:39 AM IST
सार
प्रतिस्पर्धा आयोग ने अक्तूबर में एंड्रायड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में अपनी साख का दुरुपयोग करने पर गूगल पर 1,337.76 करोड़ का जुर्माना लगाया था। साथ ही विभिन्न अनुचित व्यवसाय प्रथाओं को बंद करने का भी आदेश दिया था।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइस इकोसिस्टम में अनुचित व्यापार प्रथाओं पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के 1337 करोड़ रुपये के जुर्माने वाले आदेश को अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में चुनौदी दी है।
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा आयोग ने अक्तूबर में एंड्रायड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में अपनी साख का दुरुपयोग करने पर गूगल पर 1,337.76 करोड़ का जुर्माना लगाया था। साथ ही विभिन्न अनुचित व्यवसाय प्रथाओं को बंद करने का भी आदेश दिया था। सूत्रों के मुताबिक गूगल ने सीसीई के आदेश पर रोक की मांग की है। कंपनी का मानना है कि सीसीई इस मामले में ओईएम की ओर से रखे गए मजबूत साक्ष्यों को स्वीकार करने में विफल रहा।
विज्ञापन
कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि सीसीआई का फैसला हमारे भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा झटका है। ये एंड्रॉयड की सुरक्षा सुविधाओं पर भरोसा करते हैं और संभावित रूप से मोबाइल डिवाइस की लागत बढ़ाते हैं। हम अपने उपभोक्ताओं और साझेदारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। गूगल ने कहा, एंड्रॉयड ने भारतीय उपयोगकर्ताओं, डेवलपर्स और ओईएम को खूब लाभ पहुंचाया है और भारत के डिजिटल रूपांतरण को सशक्त किया है।
विज्ञापन