फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google celebrates birth anniversary Michael Dertouzos who contributed in computer science

गूगल ने डूडल बनाकर कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले वैज्ञानिक को किया याद

Mon, 05 Nov 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Google celebrates birth anniversary Michael Dertouzos who contributed in computer science
कंप्यूटर साइंस में योगदान देने वाले ग्रीक प्रोफेसर माइकल डर्टोसज - फोटो : google.co.in

गूगल ने सोमवार को डूडल बनाकर कंप्यूटर साइंस में योगदान देने वाले ग्रीक प्रोफेसर माइकल डर्टोसज को याद किया। आज उनकी 82वीं जयंती है। उनकी याद में गूगल ने एक खास तरह का डूडल बनाया है। इसमें उन्हें पढ़ाते हुए दिखाया गया है। उनके हाथ में चौक और पीछे की तरफ ब्लैकबोर्ड नजर आ रहा है। डूडल में उनके कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में किए गए काम की झलक दिख रही है। डर्टोजस ने ही एक समय कहा था कि आने वाले समय में कंप्यूटर लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन जाएगा। जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों में किया जाएगा।


loader

जानें कौन थे प्रोफेसर माइकल डर्टोसज

5 नवंबर 1936 को ग्रीक के एथेंस में जन्में माइकल डर्टोसज ने एथेंस के कॉलेज से पढ़ाई की। जिसके बाद उन्होंने एमआईटी से पीएचडी की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप हासिल की।

कंप्यूटेक, आईएनसी. जैसी टेक्नोलॉजी बनाई

डर्टोजल ने माइर्विन सी लेविस और डॉक्टर हबर ग्राहम के साथ मिलकर कंप्यूटेक, आईएनसी. जैसी टेक्नोलॉजी बनाई। वह मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थे। 27 अगस्त साल 2001 को इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed