फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Train Accident Goods Train Crashes Into Passenger Waiting Hall 3 Dead Many Injured

Odisha Train Accident: ओडिशा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, वेटिंग हॉल भी चपेट में आया, तीन की मौत

Mon, 21 Nov 2022 12:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Nov 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Odisha Train Accident Goods Train Crashes Into Passenger Waiting Hall 3 Dead Many Injured
Train Accident - फोटो : Social Media

ओडिशा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जाजपुर जिले के कोरेई स्टेशन पर एक मालगाड़ी के यात्री प्रतीक्षालय में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर बने वेटिंग हाल तक पहुंच गए। इस दौरान दो यात्री इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट में मृतकों की संख्या तीन बताई जा रही है।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, हादसे से दो रेल लाइनें अवरुद्ध हो गईं। स्टेशन भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत दल, रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Odisha Train Accident Goods Train Crashes Into Passenger Waiting Hall 3 Dead Many Injured
Train Accident - फोटो : Social Media

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। लोग प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी डांगोवापोसी से छत्रपुर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई। उसके आठ डिब्बे प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गए। 

सूत्रों की मानें तो जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में स्टेशन परिसर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मालगाड़ी के बेपटरी होने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हादसे के कारण दोनों लाइन अवरुद्ध हो गईं और इससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं।

Odisha Train Accident Goods Train Crashes Into Passenger Waiting Hall 3 Dead Many Injured
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कोराई मालगाड़ी के पटरी से उतरने के पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। सीएम ने मंत्री प्रमिला मलिक से घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

Odisha Train Accident Goods Train Crashes Into Passenger Waiting Hall 3 Dead Many Injured
अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सुबह मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मंत्री ने पीड़ितों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया।

कोरई स्टेशन पर पांच दिन नहीं रुकेंगी ट्रेन
जाजपुर जिले के कोरई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बों के बेपटरी होने के एक दिन बाद मंगलवार को हावड़ा-कटक रेल लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, कोरई रेलवे स्टेशन पर पांच दिनों तक ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा क्योंकि हादसे के बाद मरम्मत का काम पूरी तरह से होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed