फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   good news today news which will inspire you to study well

खुशखबर: अब मृत रेलकर्मियों की अनपढ़ पत्नी को भी रेलवे में मिलेगी नौकरी

Sat, 29 Sep 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
good news today news which will inspire you to study well
खुश खबर - फोटो : self
सबसे पहली अच्छी खबर पीएम मोदी ने दी है, जिन्होंने देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए बड़ा एलान किया है। राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा जगत में निवेश पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार साल 2022 तक एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

 
यूके चुनाव
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अब पढ़ा-लिखा होना जरूरी होगा। ग्राम पंचायत में वार्ड पंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक चुनाव लड़ने के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित की जाएगी। वहीं, दो से ज्यादा बच्चे वाले और ऐसे लोग जिनके घर शौचालय नहीं है, वो भी त्रिस्तरीय पंचायत में किसी भी पद पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। प्रदेश सरकार पंचायतीराज एक्ट में ये प्रावधान करने जा रही है। राज्य में अगले साल पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव से पहले सरकार ने एक्ट में नए प्रावधानों को शामिल करने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 

रेलवे में नौकरी

अब मृत रेलकर्मियों की अनपढ़ पत्नी को भी रेलवे में नौकरी मिलेगी। यही नहीं उन्हें नजदीक के दफ्तरों में ही तैनाती दी जाएगी, जहां ज्यादातर आठ घंटे ही काम करना पड़ेगा। रेलवे ने नियमों में बदलाव कर शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इस आदेश से पूर्वोत्तर रेलवे में सौ से ज्यादा मृत रेलकर्मियों की पत्नियों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे में मृतक आश्रित के तौर पर न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है, जबकि खलासी व रनिंग स्टाफ पर तैनाती के लिए आईटीआई पास होना जरूरी है। मृत रेलकर्मी की निरक्षर पत्नियों को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दी जाएगी। रेलवे बोर्ड का निर्देश आया है। इस नियम के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेपाल बस

अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाएंगी..। दिल्ली और देहरादून से एक-एक बस का हर दिन आना जाना होगा..। इससे दोनों देशों के बीच सफर और भी आसान हो जाएगा। ये निर्णय शुक्रवार को सचिवालय में हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में लिया गया। बैठक में देहरादून आईएसबीटी से नेपाल के महेंद्र नगर और दिल्ली के आनंद विहार से महेंद्र नगर तक बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। शुरुआत में एक-एक बसें चलाई जाएंगी। बाद में इसकी संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है। हालांकि बसों का संचालन केंद्र सरकार से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed