फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news of september 29 it contains sabarimala temple,sainik school admission and NSG

खुशखबरः हर उम्र की महिलाओं के लिए खुले सबरीमाला के दरवाजे समेत प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Sat, 29 Sep 2018 06:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
Good news of september 29 it contains sabarimala temple,sainik school admission and NSG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मंदिर में हर उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने और पूजा करने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन


बता दें कि यहां पिछले 800 साल से 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी थी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस खानविल्कर ने कहा कि अयप्पा के भक्तों में कोई भेदभाव नहीं। महिलाओं को पूजा से रोकना उनके अधिकारों का हनन है और औरतों के खिलाफ धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

अगली अच्छी खबर हवाई सफर करने वालों के लिए है। हिसार एयरपोर्ट को लाइसेंस जारी कर दिया गया है। अब एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की बाधा दूर हो गई है। डीजीसीए की ओर से 27 सितंबर को ये लाइसेंस जारी किया गया है। अब हवाई सेवाओं के शेड्यूल का इंतजार है। हिसार एयरपोर्ट को एयरोड्रम का लाइसेंस जारी किया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ओर से ये लाइसेंस दिया गया है।

लाइसेंस का पिछले करीब डेढ़ महीने से इंतजार किया जा रहा था। हिसार एयरपोर्ट के लिए डीजीसीए की टीम ने अगस्त में सर्वे किया था, जिसमें टीम ने कुछ खामियां बताई थीं। हवाई पट्टी और सुरक्षा बिंदुओं को लेकर टीम ने नाराजगी जताई थी। इन खामियों को दूर करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। खामियों को दूर करने के बाद अब एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। पहले चरण में हिसार से दिल्ली और हिसार से चंडीगढ़ की सेवा शुरू होगी। दूसरे चरण में हिमाचल के कुछ शहरों के लिए उड़ाने आरंभ होंगी। 

सैनिक स्कूल ने प्रवेश की आयु सीमा बढ़ाई

अगली अच्छी खबर सैनिक स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में छठी और नवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। स्कूल प्रशासन ने ये सीमा एक साल तक बढ़ाई है। परीक्षा छह जनवरी 2019 को 16 केंद्रों पर होगी। आवेदन फॉर्म 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के रजिस्ट्रार प्रेम कुमार ने बताया कि छठी में अब आयु सीमा 10 से 12 साल और नवीं की प्रवेश परीक्षा के लिए 13 से 14 साल कर दी गई है। इससे प्रवेश परीक्षा में 2000 हजार से ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

भारत के एनएसजी सदस्य बनने का ब्रिटेन ने किया समर्थन

यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) ने एकबार फिर से दोहराया है कि न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) की सदस्यता के लिए बिना किसी शर्त के वह भारत के नाम का समर्थन करता है। ब्रिटेन का कहना है कि भारत ने इस समूह में शामिल होने के लिए खुद की योग्यताओं को साबित किया है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु व्यापार का काम एनएसजी की निगरानी में ही होता है। गौरतलब है कि NSG में भारत के प्रवेश का चीन विरोध कर रहा है, लेकिन भारत अपनी दावेदारी के लिए नए सिरे से आवाज उठा रहा है। हाल में अमेरिका के साथ हुए 2+2 डायलॉग में अमेरिका ने भी भारत को जल्द से जल्द इस ग्रुप का सदस्य बनाने का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed