फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news: Now senior citizens will be able to go on pilgrimage at government expense, know whole matter

खुश खबरी: अब सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा कर पाएंगे वरिष्ठ नागरिक, शिंदे मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Thu, 11 Jul 2024 11:30 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मेघा झा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
Good news: Now senior citizens will be able to go on pilgrimage at government expense, know whole matter
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस योजना के तहत 2.5 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक और 2.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को अधिकतम 30,000 रुपये का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट ने तीर्थयात्रियों के कल्याण के लिए ‘मुख्यमंत्री वारकरी महामंडल’ की स्थापना को भी मंजूरी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मातंग समुदाय के लिए एक कुशल प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुफ्त बिजली योजना के लिए 7,775 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी
वहीं कैबिनेट ने किसानों के लिए राज्य की मुफ्त बिजली योजना के लिए 7,775 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय को मंजूरी दी। अधिकारी के अनुसार कुल मिलाकर 44 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए कपास और सोयाबीन किसानों को दो हेक्टेयर तक के लिए 1,000 रुपये और दो हेक्टेयर से अधिक पर फसल उगाने के लिए 5,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि देने को भी मंजूरी दे दी है। वहीं एक अन्य निर्णय में, विरार-अलीबाग मल्टी मॉडल कॉरिडोर और पुणे रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 27,750 करोड़ रुपये का ऋण लिया जाएगा। कैबिनेट ने हुडको से ऋण के लिए दी गई सरकारी गारंटी के लिए अपनी पिछली मंजूरी को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed