फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news for railway passengers of Madhya Pradesh, state is going to get another Vande Bharat know route

Vande Bharat: एमपी के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, राज्य को मिलने जा रही एक और वंदे भारत; जानें रुट-शेड्यूल

Tue, 18 Feb 2025 05:50 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 05:50 PM IST
सार

Vande Bharat: रेलवे ने नए रुट की घोषणा कर नया शेड्यूल भी बना लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसी के साथ जबलपुर को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी।

विज्ञापन
Good news for railway passengers of Madhya Pradesh, state is going to get another Vande Bharat know route
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने ट्रेन का रूट और शेड्यूल तय कर लिया है। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस एमपी को दो राज्यों को जोड़ेगी। ये ट्रेन प्रदेश के जबलपुर से चलेगी और महाराष्ट्र के चांद फोर्ट स्टेशन तक जाएगी। पहले इसे जबलपुर से रायपुर तक चलाने का प्रस्ताव था लेकिन रेल प्रशासन ने यह रूट बदलने का फैसला लिया।
विज्ञापन


रेलवे ने नए रुट की घोषणा कर नया शेड्यूल भी बना लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसी के साथ जबलपुर को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। दरअसल, जबलपुर से महाराष्ट्र के चांद फोर्ट स्टेशन करीब 476 किमी दूर है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस 8.35 घंटे में ये दूरी तय करेगी। रेलवे ने पहले जबलपुर से गोंदिया के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की जिसका रूट रायपुर होते हुए तय किया था। अब रूट बदल दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब जबलपुर से गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच पश्चिम मध्य रेल मंडल ने नए रूट के साथ ही जबलपुर-चांद फोर्ट वंदे भारत का नया शेड्यूल भी बना लिया है। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार ट्रेन जबलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन से रवाना होकर देर रात जबलपुर पहुंचेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रस्तावित समय सारणी रेलवे बोर्ड को भेज दी है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार,जबलपुर चांद फोर्ट वंदेभारत सुबह 6.30 बजे जबलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 6.40 बजे मदन महल, 7.10 बजे नैनपुर, 8.28 बजे बालाघाट, 9.30 बजे गोंदिया, 11.53 बजे नागभीर और दोपहर 1.45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। चांद फोर्ट स्टेशन से वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी, 6.18 बजे नागभीर स्टेशन, 5.50 बजे गोंदिया स्टेशन, 6.35 बजे बालाघाट, 8.15 बजे नैनपुर और रात 12.20 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed