फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   good and services tax council meeting held yesterday west bengal minister and anurag Thakur present in the meeting

जीएसटी काउंसिल बैठक: बंगाल के वित्त मंत्री का आरोप- मेरी आवाज अनसुनी की गई, अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार

Sun, 13 Jun 2021 08:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Jun 2021 08:27 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने जीएसटी बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि बैठक में उनकी आवाज और सुझावो को अनसुना किया गया। 

विज्ञापन
good and services tax council meeting held yesterday west bengal minister and anurag Thakur present in the meeting
बंगाल के वित्तमंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी बैठक के बाद पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में पश्चिम बंगाल के मंत्री ने लिखा कि बैठक में उनकी आवाज और सुझावों को अनसुना किया गया। उनके मुताबिक उनकी आवाज नहीं सुनी गई। अमित मित्रा ने कहा कि इसी लिए चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि कोरोना से जुड़े सामानों पर टैक्स नहीं लगना चाहिए, ये जनहित में नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अमित मित्रा की आवाज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही बैठक में ठीक तरीके से नहीं आ रही थी। इस बारे में राजस्व सचिव ने कहा कि वो वीडियो बंद कर सिर्फ ऑडिया में बात करें, तो बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन


राजस्व सचिव ने कहा कि अमित मित्रा ने हमारी सलाह नहीं मानी और बाद में उनकी तरफ से आवाज आनी बंद हो गई। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि आखिर में वित्त मंत्री ने सभी की बातें पूरी हो जाने के बाद कहा कि अगर कोई अपनी बात रखना चाहता है तो बोल सकता है लेकिन अमित मित्रा उस समय भी चुप रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर का कहना है कि बैठक में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता, सभी को बातें रखने का समय मिलता है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयम के साथ सभी की बातें सुनती हैं और किसी की बात को नहीं काटती हैं।


बता दें कि कोरोना वायरस से पीड़ितों के इलाज के दौरान खून के थक्के बनने की समस्या से निजात दिलाने वाली हीपैरिन जैसी दवाओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर मौजूदा 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। बैठक में कोविड-19 राहत और प्रबंधन में इस्तेमाल हो रही कई विशेष वस्तुओं पर जीएसटी दरों में 30 सितंबर, 2021 तक कटौती करने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed