फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goli Maro slogans at pro CAA rally in Hyderabad, Akhand Bharat Sangarsh Samiti organised rally

अब हैदराबाद में भी लगे 'गोली मारो...', सीएए के समर्थन में रैली के दौरान हुई नारेबाजी

Mon, 03 Feb 2020 04:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 03 Feb 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Goli Maro slogans at pro CAA rally in Hyderabad, Akhand Bharat Sangarsh Samiti organised rally
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए ) के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान कुछ लोगों ने 'गद्दारों को गोली मारो' के नारे लगाए। सीएए के समर्थन में यह रैली हैदराबाद के स्थानीय संगठन ने आयोजित की थी। 

विज्ञापन


इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। रविवार शाम अखंड भारत संघर्ष समिति (एबीएसएस) द्वारा नागरिकता कानून के समर्थन में निकाली गई रैली के समापन के दौरान नारे लगाने वाले एक व्यक्ति ने एक बार फिर उसी नारे को दोहराया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


दरअसल, स्थानीय मीडिया द्वारा जारी किए गए वीडियो क्लिप में देखा गया कि आयोजन स्थल की तरफ जाने के दौरान, रैली में भाग लेने वाले कुछ लोगों ने 'देश के गद्दारों को, गोली मारो..........को' के नारे लगाए। साथ ही उन्होंने 'भारत माता की जय' और 'हम सीएए चाहते हैं' के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैठक के अंत में कथित तौर पर 'देशद्रोहियों को गोली मार दी जानी चाहिए' के नारे को बुलंद करते हुए सुना गया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। 

अधिकारी ने बताया कि हम नारे को लेकर कानूनी राय की मांग कर रहे हैं ताकि घटना की परिणति को उभारा जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी की गई थी। हमने फुटेज एकत्र कर लिए हैं और नारे लगाने के संबंध में कानूनी राय ले रहे हैं क्योंकि हम यह जानना चाहते हैं कि यह नारा उल्लंघन करता है या नहीं। 


कार्यक्रम के एक आयोजक ने नारेबाजी का बचाव करते हुए कहा कि वक्ता ने किसी समूह या धर्म का जिक्र नहीं किया बल्कि ‘गद्दारों को गोली मारने’ की बात कही। भाजपा के तेलंगाना प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed