फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold worth Rs 1.64 crore seized at Chennai airport

चेन्नई हवाई अड्डे पर 1.64 करोड़ रुपये के मूल्य का सोना जब्त

Thu, 08 Oct 2020 10:42 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gold worth Rs 1.64 crore seized at Chennai airport
सोना जब्त - फोटो : ANI

चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क विभाग के अधिकारी बीते दो दिन में तस्करी किया गया 1.64 करोड़ रुपये के मूल्य का तीन किलो से अधिक सोना जब्त कर चुके हैं। इनमें दुबई से आए कुछ यात्रियों के पास से मिला सोना भी शामिल है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जब्त किये गए सोने में दुबई से आए एक विमान में छिपाकर लाई गईं सोने की छड़ें भी शामिल हैं, जो विमान की सीट के नीचे पड़ी मिली हैं।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार और मंगलवार को आए कुछ यात्रियों को संदेह के आधार पर रोका और अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाया गया सोने का चूरा बरामद किया। कुल मिलाकर 1.64 करोड़ रुपये की कीमत का 3.15 किलो सोना बरामद किया गया है और इस संबंध में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed