{"_id":"63b9ba017705fa4ae92ec4fc","slug":"gold-smuggling-racket-busted-in-visakhapatnam-dri-arrested-two-persons-from-vizag-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling: डीआरआई ने सोना तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, विशाखापत्तनम में दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Smuggling: डीआरआई ने सोना तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, विशाखापत्तनम में दो गिरफ्तार
Sun, 08 Jan 2023 12:12 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 08 Jan 2023 12:12 AM IST
सार
डीआरआई ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी की विशाखापत्तनम क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने गुरुवार तड़के दो व्यक्तियों को रोका और उनके पास से 1.07 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोने की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.86 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। डीआरआई ने शनिवार कहा कि इस सोने को कथित तौर पर बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया था।
डीआरआई ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी की विशाखापत्तनम क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने गुरुवार तड़के दो व्यक्तियों को रोका, जिनमें से एक कोलकाता से आया था और उनके पास से 1.07 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ।
डीआरआई ने कहा कि इसके बाद सोने की दुकान के मालिक के आवास पर तलाशी ली गई, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। डीआरआई ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बांग्लादेश से सोने की तस्करी की जाती है और इसके बाद सोने को कोलकाता में पिघलाया जाता है और फिर आपूर्ति के लिए विभिन्न आकार के सोने की छड़ों और टुकड़ों में बदला जाता है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें विशाखापत्तनम केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।