फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold smuggling hawala racket busted 3.75 crore cash, 39 kg gold and silver seized

सोने की तस्करी करने वाले हवाला रैकेट का भंडाफोड़ 3.75 करोड़ नकद, 39 किलो सोना और चांदी जब्त

Tue, 18 Feb 2020 03:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 Feb 2020 03:34 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई शहरों में छापा मारकर सोने की तस्करी करने वाले हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई इस हवाला रैकेट से जुड़े ज्वैलर्स के खिलाफ की गई थी। ईडी ने इस दौरान 3.75 करोड़ रुपये नकद, 39 किलो से अधिक सोना और चांदी जब्त किया। 

विज्ञापन
Gold smuggling hawala racket busted 3.75 crore cash, 39 kg gold and silver seized
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ईडी ने सोमवार को बताया कि विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधानों के तहत जयपुर, कोलकाता और चेन्नई में छापा मारा गया था। एजेंसी का दावा है कि इस कार्रवाई में कस्टम ड्यूटी, जीएसटी, आयकर के बड़े पैमाने पर चोरी का पता चला है।

विज्ञापन


ईडी को विश्वस्त सूत्रों से पता चला था कि जयपुर के महाराजा ज्वैलर्स (प्रोपराइटर तारा चंद सोनी), भगवती ज्वैलर्स (मालिक- राम गोपाल सोनी) और लाडीवाला एसोसिएट्स (मालिक- हनी लाडीवाला) चेन्नई के हर्ष बोथरा और बांका बुलियंस प्राइवेट लिमिटेड आदि से तस्करी की सोने की छड़े खरीद रहे थे। 
विज्ञापन


इस सूचना पर काम करते हुए पता चला कि सोने की छड़ों की तस्करी और उन्हें जयपुर पहुंचाने के मामले में कई लोग शामिल थे। सोने की छड़े मुख्य रूप से कोलकाता से जयपुर पहुंचती थीं और बहुत शुद्ध स्तर की होती थीं। संदिग्ध आरोपी सोने की छड़ों पर अंकित विदेशी निर्माता का निशान या बैंक का निशान मिटा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न एजेंसियों को चकमा देकर विभिन्न डिजाइन तैयार कर तस्करी के रास्ते से देश में लाया जाता है ताकि वे पकड़े नहीं जा सकें। ये तस्करी के सोने से निर्मित आभूषणों का हिसाब नहीं देते थे। बल्कि सोने की तस्करी के लिए फंड इन शहरों में स्थित हवाला एजेंटों के माध्यम से स्थानांतरित कर दिए जाते थे।


ईडी ने कहा कि जयपुर, कोलकाता और चेन्नई में विभिन्न ठिकानों पर छापे की कार्रवाई में 3.75 करोड़ रुपये की बेहिसाब भारतीय और विदेशी मुद्रा, 26.97 किलोग्राम सोने की छड़े तथा आभूषण एवं 12.22 किलोग्राम चांदी के साथ अपराध का संकेत देने वाले दस्तावेज मिले हैं। एजेंसी का कहना है कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरणों की अभी जांच नहीं हुई है तथा इनसे अवैध लेनदेन के बारे में आगे और जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed