{"_id":"62af448110ee1b681b3138f0","slug":"gold-smuggling-case-union-minister-muraleedharan-said-kerala-cm-suspected-of-being-involved-in-gold-smuggling-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling Case: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन बोले- केरल के सीएम पर सोना तस्करी में शामिल होने का शक, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Smuggling Case: केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन बोले- केरल के सीएम पर सोना तस्करी में शामिल होने का शक, जानें पूरा मामला
Sun, 19 Jun 2022 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने तमाम आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन
- फोटो : twitter.com/BJP4India
विस्तार
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को कहा, भाजपा को पूरा शक है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सोना तस्करी में शामिल हैं। इस मामले में उनकी सरकार के व्यवहार से यह शक उपजा है। केंद्रीय मंत्री ने यह शक एक पत्रकार के इस सवाल के जवाब में जताया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि एक मुख्य आरोपी के खुलासे के बाद क्या उन्हें इस मामले में विजयन के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वाम सरकार के सीधे सीएम के आधीन आने वाले सामान्य प्रशासन विभाग ने कथित तौर पर यूएई वाणिज्य दूतावास के कर्मियों को अवैध रूप से कूटनीतिक पहचान पत्र जारी किए थे। उन्होंने कहा, वाम सरकार इस मामले में जांच एजेंसियों के काम में बाधा डाल रही है। उधर, मुख्यमंत्री ने तमाम आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन