केरल: वायनाड में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, सीएम पी विजयन का इस्तीफा मांगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के सोना तस्करी के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर केरल पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये कार्यकर्ता वायनाड में धरना प्रदर्शन कर रहे थे और सोना तस्करी के मामले में कथित संबंध होने पर मुख्यमंत्री पी विजयन के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यहां वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे केरल पुलिस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर रही है।
#WATCH Kerala Police cane-charged Youth Congress workers who were staging a protest demanding resignation of Chief Minister Pinarayi Vijayan over the gold smuggling case, in Wayanad. pic.twitter.com/i3Gyp4LVbW
— ANI (@ANI) August 28, 2020विज्ञापन
बता दें कि केरल सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने यह गिरफ्तारियां 24 अगस्त को की थीं। इस मामले में अभी तक एनआईए 26 आरोपियों को दोषी ठहरा चुकी है जिनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने कहा कि आगे जांच की जा रही है।
क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के पते वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना मिलने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है।
यह सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स और बाथरूम आदि का सामान रखा जाता था लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।