{"_id":"61cac1a47419f774ee75def5","slug":"goat-gave-birth-to-a-human-like-baby-in-assam-cachar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: बकरी ने दिया इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म, लेकिन कुछ ही देर में उसकी सांसे गईं थम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अजब-गजब: बकरी ने दिया इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म, लेकिन कुछ ही देर में उसकी सांसे गईं थम
Tue, 28 Dec 2021 01:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कछार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कछार
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:19 PM IST
सार
बच्चे के पैर व कान को छोड़कर पूरा शरीर इंसानी बच्चे जैसा ही था, लेकिन पैदा होने के आधे घंटे के अंदर ही बकरी के बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमारे आस-पास अक्सर चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन असम के कछार जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां के धौलाई इलाके में एक बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के दो पैरों व कानों के अलावा पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा ही था। हालांकि, जन्म के आधे घंटे बाद ही बकरी के बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दूर-दूर से देखने आने लगे लोग
बकरी के मालिक ने बताया कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो हर कोई चौंक उठा। उसका पूरा चेहरा इंसानी बच्चे जैसा ही था। बकरी के बच्चे की पूंछ भी नहीं थी। जैसे ही इसकी खबर फैली, दूर-दूर से लोग जमा हो गए और बकरी के बच्चे को देखने लगे। भले ही बकरी का बच्चा आधे घंटे बाद ही मर गया, लेकिन गंगा नगर गांव में यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन