मेडिकल इमरजेंसी के कारण गोएयर विमान का रूट डायवर्ट, कराची एयरपोर्ट पर हुआ लैंड
रियाद से दिल्ली आ रहे गोएयर विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अचानक कराची एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। अधिकारी के अनुसार एक विमान सवार की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी जिससे विमान का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
हालांकि, जिस यात्री के लिए इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई थी उन्हें बचाया नहीं जा सका। गो-एयर की फ्लाइट G8- 6658A पर सवार एक यात्री को हवा में कार्डिएक अरेस्ट पड़ गया था जिसके बाद पाकिस्तान की अथॉरिटीज ने मानवीय आधार पर लैंडिंग की इजाजत दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 साल के एक शख्स को गो एयर प्लेन पर कार्डिएक अरेस्ट पड़ गया था। वह उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे।
GoAir staff immediately attended to the passenger & was administered with Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) & Automated External Defibrillator (AED) till landing at Karachi airport. Priority landing was sought & flight landed safely with 179 passengers at Karachi airport: GoAir https://t.co/ziZrbdHznn
— ANI (@ANI) November 18, 2020
घटना को लेकर कंपनी ने बुधवार को बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा, 'गोएयर के कर्मचारियों ने तुरंत यात्री के पास गए और कराची हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग तक उसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और ऑटोमैटिड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) के जरिए उसका इलाज किया गया। कराची हवाई अड्डे पर 179 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग करना हमारी प्राथमिकता थी और विमान को हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।'