फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Woman kills 18 month old daughter before jumping into river rescued

Goa Crime News : 18 महीने की बेटी की हत्या कर नदी में कूदी महिला, मजदूरों ने बचाया, केस दर्ज

Sat, 06 Aug 2022 04:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 04:36 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि 34 वर्षीय महिला जर्मनी में कई साल बिताने के बाद पिछले हफ्ते गोवा के चिकालिम में अपने माता-पिता के घर आई थी, जहां उसका पति वर्तमान में काम करता है।

विज्ञापन
Goa Woman kills 18 month old daughter before jumping into river rescued
drown - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोवा के एक गांव में शनिवार तड़के एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 18 महीने की बेटी की हत्या की और उसके बाद आत्महत्या करने के प्रयास में नदी में कूद गई। हालांकि वहां मौजूद कुछ निर्माण श्रमिकों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला जर्मनी में कई साल बिताने के बाद पिछले हफ्ते गोवा के चिकालिम में अपने माता-पिता के घर आई थी, जहां उसका पति वर्तमान में काम करता है। 
विज्ञापन

 
पुलिस निरीक्षक कपिल नायक ने बताया, "आज सुबह करीब 5 बजे निमिषा वलसन के रूप में पहचानी गई महिला ने अपनी 18 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वह अपने पड़ोसियों के पास गई और उनकी कार की चांबी मांगी, जो उन्होंने दे दी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायक ने बताया, इसके बाद महिला ने कार को लगभग पांच किलोमीटर तक चलाया और एक पुलस पर आ गई। इसके बाद वह पुल से जुआरी नदी में कूद गई। हालांकि वहां उसी के समानांतर पुल के निर्माण में लगे श्रमिकों ने उसे बचा लिया। 


उन्होंने बताया कि महिला को बम्बोलिम के सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नायक ने बताया कि आरोपी महिला कई साल जर्मनी में रहने बाद गोवा लौटी थी, जहां उसका पति काम करता है।" उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed