फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa witnessing political carnival, says Raut after TMC, AAP enter poll fray

गोवा में 'पोलिटिकल कॉर्निवाल': राउत का एलान- अकेले लड़ेगी शिवसेना, सत्ता में आई तो कैसिनो बंद होंगे

Fri, 01 Oct 2021 05:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 05:24 PM IST
सार

गोवा विधानसभा के आगामी चुनाव में बड़ा सियासी अखाड़ा बनने वाले हैं। पहले से ही राज्य में कई दल मैदान में हैं अब तृणमूल व आप भी तटीय राज्य में पैर जमाने का प्रयास करने लगे हैं।

विज्ञापन
Goa witnessing political carnival, says Raut after TMC, AAP enter poll fray
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

अपनी खास टिप्पणियों व तंज के लिए प्रसिद्ध शिवसेना नेता संजय राउत ने गोवा के आगामी चुनाव को लेकर तंज किया है। उन्होंने शुक्रवार को पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोवा में अभी 'पोलिटिकल कॉर्निवाल' चल रहा है। यह तंज उन्होंने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गोवा के चुनाव मैदान में कूदने के मद्देनजर किया।

विज्ञापन


राउत ने कहा कि शिवसेना गोवा में 22 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह राज्य में कोई चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करेगी। यदि वह सत्ता में आई तो राज्य में कैसिनो बंद किए जाएंगे।  बता दें, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के चुनाव अगले साल फरवरी में होने वाले हैं। राज्य में अभी भाजपा सरकार सत्तारूढ़ है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।
विज्ञापन


शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, 'मैंने सुना है कि टीएमसी भी गोवा में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली व बंगाल के राजनीतिक दल गोवा में चुनाव लड़ रहे हैं। कई नेता अपने पाले बदल रहे हैं। हमें लग रहा है कि गोवा में अभी पोलिटिकल कॉर्निवाल चल रहा है।' उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से होने के कारण शिवसेना का गोवा में मजबूत आधार है। यहां शिवसेना दो दशक से मैदान में है। हम सांस्कृतिक व भावनात्मक रूप से गोवा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के महाराष्ट्र की तरह कांग्रेस व राकांपा के साथ गोवा में भी गठबंधन की संभावना के बारे में पूछने पर राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति गोवा से भिन्न है। शिवसेना द्वारा अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है और इससे विपक्ष के वोट नहीं बंटेंगे। हमारा अपना आधार है और उसके दम पर हमें अधिकांशें सीटें जीतने के प्रति आश्वस्त हैं।

उल्लेखनीय है कि गोवा के पूर्व कांग्रेस विधायक लुईजिन्हो फलेरियो ने गुरुवार को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सदस्यता ले ली है। टीएमसी ने राज्य की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। उधर, आप पहले ही दंगल में उतरने का फैसला कर चुकी है। दिल्ली के सीएम व आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि यदि उनकी पार्टी गोवा में जीती तो हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी और 80 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed