{"_id":"62361170e8bf8863856b40be","slug":"goa-two-policemen-suspended-for-assaulting-a-man-also-threatened-to-register-a-fake-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: एक शख्स से मारपीट के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, फर्जी मामला दर्ज करने की धमकी भी दी थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: एक शख्स से मारपीट के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, फर्जी मामला दर्ज करने की धमकी भी दी थी
Sat, 19 Mar 2022 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:52 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी उकसावे के उसके साथ कम से कम 50 बार मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोवा में एक शख्स पर हमले के आरोप में पोंडा थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के अलावा उन पर मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (पोंडा) सीएल पाटिल ने कहा कि शुक्रवार को कोडर गांव में एक शख्स से मारपीट करने के आरोप में कांस्टेबल रमा खानेकर और ओंकार मानकर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़ित की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि होली मनाने के बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ कोडर गांव में नदी में नहाने गए, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी उकसावे के उसके साथ कम से कम 50 बार मारपीट की और आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि उसे भी पुलिस जीप में पोंडा पुलिस स्टेशन लाया गया। थाने में पुलिसकर्मियों ने उसके खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करने की धमकी दी।
विज्ञापन