फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa threatens terror attack by sea, intelligence alert

गोवा में समुद्र के रास्ते आतंकी हमले की आशंका, मछुआरा बनकर आ सकते हैं आतंकी

Sat, 07 Apr 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Sat, 07 Apr 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Goa threatens terror attack by sea, intelligence alert
फाइल फोटो

गोवा सरकार ने समुद्र के रास्ते आतंकी हमले की आशंका जताते हुए शनिवार को सभी जहाजों और तटीय इलाकों के कैसीनो को अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार को प्राप्त खुफिया इनपुट में कहा गया है कि आतंकवादी मछली मारने वाली नौका के जरिए भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार का अलर्ट, भारतीय मछलीमार नौका में सवार होकर आ सकते हैं आतंकी

राज्य के बंदरगाह मंत्री जयेश सालगांवकर ने बताया कि उनके विभाग ने पश्चिमी तट पर संभावति आतंकी हमले की आशंका को लेकर भारतीय तटरक्षक बल से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर सभी अपतटीय कैसीनो, वाटर स्पोर्ट्स ऑपरेटरों और बजरों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 

गोवा के अलावा मुंबई और गुजरात के तटीय इलाकों में भी हो सकता है हमला

Goa threatens terror attack by sea, intelligence alert

मंत्री ने बताया कि यह अलर्ट सिर्फ गोवा को लेकर नहीं है। यह हमला मुंबई या गुजरात के तट पर भी हो सकता है लेकिन हमने गोवा के सभी जहाजों और संबंधित एजेंसियों को चौकन्ना रहने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान द्वारा जब्त की गई भारत की एक मछली मारने वाली नौका को मुक्त कर दिया गया है और खुफिया सूचना है कि वापसी में उसमें आतंकवादी सवार होकर आ सकते हैं।

राज्य के पर्यटन विभाग को कैप्टन ऑफ पोर्ट्स जेम्स ब्रेगेंजा द्वारा भेजी गई सूचना में जिला तटरक्षक बल की खुफिया जानकारी के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रविरोधी तत्व कराची में भारतीय मछलीमार नौका में सवार हो गए हैं और वे भारतीय तट पर उतरने वाले हैं। 

वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सभी जहाजों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। उनसे किसी भी संदिग्ध हरकत के बारे में तत्काल सूचना देने को कहा गया है। इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव धर्मेंद्र शर्मा को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed