फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa should get full-time chief minister instead of sick Parrikar: Congress

गोवा को लेकर कांग्रेस से कुछ कहा भी न जाए, सहा भी न जाए

Sun, 14 Oct 2018 03:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
Goa should get full-time chief minister instead of sick Parrikar: Congress

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की बीमारी को लेकर कांग्रेस उनके प्रति सहानुभूति जता उन्हें हटाने की मांग तो नहीं कर रही लेकिन चाहती है कि विधानसभा का सत्र तत्काल बुलाया जाए ताकि उसे अपना बहुमत साबित करने का मौका मिले। पार्टी का कहना है कि राज्य में संवैधानिक संकट बढ़ता जा रहा है। खुद भाजपा और सहयोगी दल महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी कह रही है कि अब पर्रिकर जी का पद किसी और को दे देना चाहिए। कांग्रेस का मानना है कि परिकर के पास राफेल से जुड़ी काफी जानकारी है अगर प्रधानमंत्री उन्हें हटाने की बात करेंगे तो वो सारा सच सामने ले आएंगे।  

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचे गोवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को बताया कि गोवा में हमारी राज्य इकाई लगातार राज्यपाल से गुहार लगाकर संवैधानिक संकट को दूर करने की मांग उठा रही है। खेड़ा ने बताया कि हम परिकर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और खुद राहुल गांधी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में शुक्रवार को जानकारी ली थी। कांग्रेस गोवा के नागरिकों की आवाज भी पहुंचाना चाहती है। क्योंकि राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले और विषयों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। विधानसभा का सत्र भी नहीं बुलाया जा रहा है। सीएम के स्वास्थ्य की वजह से बैठक और निर्णय नहीं हो रहे हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भाजपा संवैधानिक परंपराओं को समझती है। बावजूद विधानसभा स्पीकर निष्पक्ष भूमिका न निभाकर सीएम की तरफ से राजनीतिक बात करते हैं सरकार की उपलब्धियां गिनाते हैं। जब केंद्र में जेटली जी के बीमार होने पर पीयूष गोयल को उनके मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है तो गोवा की जनता के हित में भी फुलटाइम सीएम, या कार्यवाहक सीएम या डिप्टी सीएम दिया जाना चाहिए। परिकर को ठीक हो जाने दीजिए उन पर राजकाज का बोझ मत डालिए। बोझ उनके स्वास्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अभी हाल दो मंत्रियों को स्वास्थ्य कारणों से ही बदला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ा ने कहा कि वैसे भी गोवा में मैनडेट भाजपा के पक्ष में नहीं था। भाजपा पीछे के दरवाजे से खरीद-फरोख्त कर गोवा में सरकार में आए। आपको जनता सत्ता में लेकर नहीं आई है। आखिर भाजपा की क्या मजबूरी है कि आप नए मुख्यमंत्री का नाम नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि हम नहीं कह रहे भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर कहते हैं कि हम बहुमत खो चुके है। सहयोगी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी कह रही है कि अब परिकर जी का पद किसी और को दे देना चाहिए। हम भाजपा की तरह सत्तालोलुप नहीं हैं। हम संविधान के नियमों को समझते हैं उनका पालन करते हैं। लेकिन गोवा की जनता की आवाज को हम नजरअंदाज नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed