फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GOA: Rss worker threatened to resign in favour of subhash velingkar

आरएसएस में घमासान, वेलिंगकर को हटाने पर 300 कार्यकर्ताओं ने दी इस्तीफे की धमकी

Thu, 01 Sep 2016 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
GOA: Rss worker threatened to resign in favour of subhash velingkar
- फोटो : indian express

आरएसएस के गोवा चीफ सुभाष वेलिंगकर को उनके पद से हटाने के बाद संघ में घमासान शुरू हो गया है। 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने उनका निलंबन वापस न लेने के विरोध में इस्तीफे की धमकी दे डाली है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी बात नहीं मानी जाती है तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए काम किया जाएगा। वहीं वेलिंगकर ने रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मेरे सामने बड़े हुए और अब मुझे ही धोखा दे दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले ही आरएसएस ने गोवा ईकाई के प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को उनके पद से हटा दिया था। उन पर आरोप था कि वह लगातार भाजपा की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गोवा दौरे के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए थे। इस पर संघ ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कहा था कि वह पार्टी की परंपरा से हटकर इसके विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह के विरोध के बाद आरएसएस ने की थी कार्रवाई

GOA: Rss worker threatened to resign in favour of subhash velingkar

वहीं इस मामले में वेलिंगकर का समर्थन कर रहे संघ के ही सदस्य प्रवीण नेसवनकर ने कहा कि अगर वेलिंगकर को बहाल नहीं किया जाता है तो हम सभी लोग संघ से इस्तीफा दे देंगे। 

बुधवार को बड़ी संख्या में वेलिंगकर का समर्थन कर रहे संघ के सदस्यों ने इमरजेंसी बैठक कर वेलिंगकर के निलंबन पर चर्चा की। संघ की ही शाखा भारतीय भाषा सुरक्षा मंच के संयोजक सुभाष वेलिंगकर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट वापस लेने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। 

इसको लेकर उनका लगातार संघ और पार्टी दोनों से टकराव बना हुआ था। वहीं उनके समर्थक नेसवनकर ने कहा अब आरएसएस कार्यकर्ता गोवा विधानसभा चुनावों के लिएकाम करेंगे। हम राज्य में किसी भी हाल में भाजपा को नहीं जीतने देंगे। वहीं साउथ जिले के अध्यक्ष रामदास सर्राफ ने कहा कि स्वयंसेवक किसी भी हाल में तब तक आरएसएस के लिए कार्य नहीं करेंगे जब तक वह वेलिंगकर का निलंबन वापस नहीं लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed