फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Police asks Arvind Kejriwal to appear in connection with pasting of posters during elections

Goa: केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गोवा पुलिस ने चुनाव के दौरान पोस्टर चिपकाने से जुड़े मामले में बुलाया

Fri, 14 Apr 2023 07:48 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 07:48 AM IST
सार

पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलर्नकर ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41(ए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Goa Police asks Arvind Kejriwal to appear in connection with pasting of posters during elections
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब (फाइल)

विस्तार

गोवा पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने केजरीवाल को 27 अप्रैल को पेश होने को कहा है। नोटिस 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के एक मामले में जारी किया गया है। 

विज्ञापन

 

नोटिस में क्या है?
पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलर्नकर ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41(ए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। सीआरपीसी की धारा 41(ए) के तहत पुलिस किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुला सकती है यदि उचित शिकायत या संदेह है कि उसने अपराध किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसे पूछताछ करने के उचित आधार: पुलिस
केजरीवाल को जारी किए गए नोटिस में गोवा पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार हैं। नोटिस के मुताबिक, केजरीवाल को 27 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे पेरनेम थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।
 

विज्ञापन

गोवा में दो सीटें जीती थी पार्टी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पेरनेम पुलिस विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर कथित रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने के लिए गोवा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने राज्य में 2022 के चुनावों में दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed